Uttarakhand: आचार संहिता से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले, जानें अब कहां मिली तैनाती

[ad_1]

Pauri Chamoli and Pithoragarh Police captains changed Dehradun Uttarakhand news

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे।
– फोटो : GOPESHWAR

विस्तार


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।

विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें…LokSabha Election: टिहरी सीट भाजपा आठ बार जीती जरूर, मगर कांग्रेस की जड़ों की नहीं हिला पाई, ऐसा रहा है इतिहास

चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के नए कप्तान सर्वेश पंवार होंगे। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *