Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, अलर्ट जारी; इतने दिन तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

[ad_1]

Bihar Weather: Raining in many districts including Patna, alert issued; weather conditions, weather report

मौसम
– फोटो : AMAR UJALA

विस्तार


देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी को लेकर एक बार फिर ठंड ने अपना मिजाज बदलने शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका असर लोगों को फिर से एक बार ठंड सताने की लग रही है। सोमवार सुबह से ही पटना सहित राज्य की कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। हल्की से मध्यम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। 

 

बिहार में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम ने फिर एक बार अपना रुख बदला है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से एक बार फिर लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिल्ली- एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक के लोग ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विभोक्ष के कारण देशभर के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई भागों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का मानना है कि बिहार में तेज हवा के साथ वज्रपात के भी आसार हैं। इतना ही नहीं ओला भी गिरने का अनुमान जताया है। मौसम पूर्वानुमान स्काईमेट के मुताबिक, जेट स्ट्रीम हवाएं समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 140 नॉट तक उत्तर भारत पर चल रही हैं। 

 

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी पटना के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार पटना में 6 और 7 फरवरी तक बारिश के आसार देखने को मिल रही है।

सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट के आसार

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण पटना समेत राज्य के कई जिले में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। छह फरवरी के बाद सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।  पटना में 4 से 6 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसक बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 7 फरवरी के बाद राज्य में ठंड फिर से बढ़ सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि 8 और 9 फरवरी को कोहरे की धुंध रहेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *