Varanasi: बीएचयू में सरस्वती पूजन के लिए चंदा न देने पर छात्रों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस तक पहुंचा मामला

[ad_1]

BHU Students beat shopkeeper for not giving donation for Saraswati puja in varanasi

varanasi news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के गेट के पास सरस्वती पूजन के नाम पर 11000 रुपये चंदा न देने पर छात्रों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। रविवार शाम हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों से छात्रों ने धक्कामुक्की भी की। इसमें पांच से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ चीफ प्राक्टर पहुंचे तो दुकानदारों ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में चीफ प्रॉक्टर ने लंका थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के पास के दुकानदारों ने एक फरवरी को चीफ प्रॉक्टर से छात्रों पर सरस्वती पूजा के नाम पर 11-11 हजार रुपये का चंदा मांगने की शिकायत की थी। विरोध में दो दिन तक दुकानें बंद रखीं। चीफ प्रॉक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

रविवार को दो दुकानें खुली थीं। दुकानदारों ने चीफ प्रॉक्टर को बताया कि पहले दोपहर में कुछ छात्र आए थे लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को देखकर लौट गए। इसके बाद शाम 4.20 बजे 50 की संख्या में छात्र पहुंचे और चंदा मांगने लगे। मना करने पर पिटाई की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *