[ad_1]

BJP: Gram Parikrama Yatra
– फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसानों के मन की बात सुनेंगे। भाजपा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा के अंतर्गत देश के लगभग दो लाख गांवों में सभाएं कर किसानों की बात सुनी जाएगी। उनसे उनकी परेशानियों और आकांक्षाओं के विषय में पूछा जाएगा। किसानों से प्राप्त यह जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में सम्मिलित किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि इससे किसानों की बातों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक क्षमता बढ़ाना और क्षेत्रवार किसानों के लिए नीतियां बनाना है।
इस यात्रा के दौरान किसानों से प्राप्त सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा जाएगा। यात्रा के दौरान डोर टू डोर कैंपेन चला कर मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी लोगों को बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी कराए जाने की योजना है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत 12 फरवरी को मां शाकंभरी देवी मंदिर मुजफ्फरनगर से होगी। यात्रा का शुभारंभ गाय, ट्रैक्टर, हल के पूजन के साथ प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस अवसर पर वे मजदूरों और किसानों की महासभा को भी संबोधित करेंगे।
[ad_2]
Source link