UP Politics: आईएनडीआईए का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थाम सकती है आरएलडी, BJP ने इन चार सीटों की पेशकश की

[ad_1]

RLD can leave INDIA Alliance and contest elections with BJP

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लोकसभा चुनाव से पहले आईएनडीआईए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के साथ राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) गठबंधन में शामिल हो सकती है। भाजपा ने जयंत चौधरी को चार सीटों की पेशकश की है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल सपा के साथ आरएलडी का गठबंधन टूटेगा और भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने आरएलडी को जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है, उसमें कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा शामिल है। वहीं सूत्रों के अनुसार, सपा ने कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में प्रत्याशी अपना और निशान आरएलडी का रहने की शर्त रखी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा और आरएलडी के बीच गठबंधन टूटने की यह बड़ी वजह हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *