[ad_1]

दानिश अली से मिलने पहुंचे राहुल गांधी।
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में लगातार बयानबाजी जारी है। मुद्दा उठने के बाद बीजेपी ने कहा था कि दानिश अली ने लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।
इसकी जांच के लिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अध्यक्ष ओम बिरला को शिकायती पत्र लिखा है। उधर रविवार को सपा सांसद दानिश अली ने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध करते हैं कि इसकी दुबे के पत्र भी जांच होनी चाहिए।
यह विशेषाधिकार हनन का एक और मामला है। उन्होंने सांसद निशिकांत दुबे के लिखी गई बातों पर कार्रवाई करने को कहा है। सवाल उठाया कि दुबे जो कह रहे हैं अगर वह सच है तो उसका वीडियो भी होना चाहिए।
जब बिधूड़ी ने उसके खिलाफ गलत शब्द कहे तो बीजेपी के सभी सांसद वहां बैठकर हंस रहे थे। इसका मतलब यह है कि वह पीएम के समर्थन में नहीं आए थे। हाउस में उनकी मौखिक पिटाई गई अब मुझे बाहर देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में रमेश बिदूड़ी को उकसाया था। जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापति से पीएम से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग की थी।
[ad_2]
Source link