Budaun: महिला के शव से आंखें निकालने के आरोपी दो डॉक्टर निलंबित, पोस्टमार्टम स्टाफ पर भी गिर सकती है गाज

[ad_1]

Two doctors suspended who accused of removing eyes from woman body in budaun

पूजा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. मोहम्मद उबेश और डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन को भी निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही में तत्कालीन सीएमओ  डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। निलंबित दोनों डॉक्टरों को बरेली के एडी हेल्थ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

10 दिसंबर 2023 को थाना अलापुर के कुतरई गांव निवासी पूजा का पोस्टमार्टम हुआ था। मायके वालों ने शव का बैग खोला तो पूजा की दोनों आंखें गायब थीं। मामला संज्ञान में आने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को निलंबित कर दिया था। अब उन्हीं के आदेश  पर दोनों डॉक्टरों को निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करने के आदेश दिए गए हैं। 

यह था पूरा मामला

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी पूजा पत्नी जोगेंद्र ने 10 दिसंबर 2023 को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उस दिन शाम को पूजा का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। अगले दिन दोपहर में पोस्टमार्टम हुआ। मायके वालों का कहना था कि पोस्टमार्टम से पहले आंखें थीं लेकिन जब वह पोस्टमार्टम के बाद पूजा का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तो आंखें नहीं थीं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *