[ad_1]

सहपऊ थाना हाथरस
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जनपद की सहपऊ कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते चार जुआरी दबोच लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 24 जनवरी देर शाम जुआ खेलते चार जुआरियों को दबोच लिया । प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि शाम को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना पर कुछ युवक जुआ खेल रहें हैं । उन्होंने मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस को भेजा । जहां पुलिस ने चार लोगों को जुआ एवं हारजीत दाब लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया । पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शीलेन्द्र , शिवम ,पप्पू एवं फईम निवासी पुराना थाना कस्बा सहपऊ बताया । जामातलाशी में उनके पास 1175 रु0 एवं ताश के 52 पत्ते मिले । इनके विरूद्ध कोतवाली में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट में मुकदमा दर्ज
सहपऊ कोतवाली में गांव विरौन थाना फरह जिला जनपद मथुरा निवासी राहुल ने लिखित तहरीर देकर उसके ही दोस्तों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने कहा कि 24 जनवरी शाम को वह उनके दोस्त आशीष, उमेश एवं नवीन चाहर निवासी सिंकदरा आगरा के साथ किसी काम के सिलसिले में मानिकपुर आया था । पहले सभी ने मिलकर शराब पी इसके बाद तीनों ने एक होकर उसके गाली देना शुरू कर दिया । जिसके बाद उन्होंने उसे लात- घूंसों से पीटना शुरू कर दिया । झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस को देखकर वह भाग गए । पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link