Chardham Yatra 2023: पहली बार क्योस्क स्कैनर से मिलेगी केदारनाथ जाने वाले घोड़ा-खच्चर संचालकों की जानकारी

[ad_1]

Chardham Yatra 2023: information about horse-mule operators going to Kedarnath will be available from kiosk sc

चारधाम यात्रा
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

इस बार केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर, हॉकर व संचालकों के बारे में यात्री पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीन स्थानों पर कियोस्क स्कैनर लगाए जाएंगे। इस सुविधा से जहां घोड़ा-खच्चरों के संचालन को बेहतर करने में मदद मिलेगी। वहीं, शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

घोड़ा-खच्चरों को केदारनाथ यात्रा की रीढ़ कहा जाता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से घोड़ा-खच्चर संचालन आम यात्री के लिए परेशानी का कारण भी बनता आया है। पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों की मनमानी से यात्रियों से किराया से अधिक राशि वसूलने के साथ ही अभद्रता की शिकायतें आती रही हैं। यही नहीं, बीते वर्ष यात्रामार्ग पर 351 घोड़ा-खच्चरों की मौत ने पूरी व्यवस्था को ही सवालों के घेरे में ला दिया था। मामला केंद्र सरकार तक पहुंचा, जिसके बाद व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए गए। इसलिए, इस बार प्रशासन अपने स्तर से घोड़ा-खच्चर के बेहतर संचालन को लेकर कोई कमी नहीं रखना चाहता है।

Chardham Yatra 2023: संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई

इसलिए अब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीन स्थानों पर तीन कियोस्क स्कैनर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा में शामिल घोड़ा-खच्चर, उसके मालिक, संचालक और हॉकर के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। इन कियोस्क स्कैनर स्क्रीन पर घोड़ा-खच्चर के टैग व हॉकर के पंजीकरण कार्ड को टच करते हुए संबंधित के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह पहला मौका है, जब केदारनाथ यात्रा में यह तकनीक अपनाई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *