Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी से बरामद हुई डायरी समेत अहम साक्ष्य, खुलेंगे अशरफ के राज !

[ad_1]

अशरफ और लल्ला गद्दी

अशरफ और लल्ला गद्दी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली केंद्रीय जेल-2 में बंद अशरफ और उसके साले सद्दाम से जुड़े मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए लल्ला गद्दी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस उससे डायरी व अहम सुराग बरामद करने का दावा कर रही है। 

उमेशपाल हत्याकांड के मुकदमे में नामजद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल गए बारादरी के चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी को पुलिस ने तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। 

संबंधित खबर- अशरफ को हत्या होने का डर: बोला- दो सप्ताह में निपटा दिया जाऊंगा, प्रयागराज में एक अधिकारी ने दी धमकी

पहले दिन पुलिस उसे बहेड़ी के कई मोहल्लों में लेकर गई। दूसरे दिन शहर में एकाध जगह घुमाकर बिथरी थाने में रखा। वहीं केस के विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने उससे पूछताछ की। गुरुवार को उसे फिर जेल भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *