[ad_1]

वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुमदेव यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दरभंगा एम्स को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की राजधानी पटना का सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। दरभंगा एम्स को लेकर NDA और I.N.D.I.A की तरफ से रोज नए-नए बयान आ रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसी को कुछ पता नहीं है। सब बस गीदड़ की तरह बोले जा रहे हैं। अगर यह उत्तर प्रदेश में होता तो योगी सरकार कब का न बुलडोजर चलवा चुकी होती और एम्स बनकर चल भी रहा होता।
‘जानकारी है नहीं कुछ और हुआं-हुआं कर रहे हैं’
हुकुमदेव यादव ने कहा कि भारत सरकार ने जिस समय दरभंगा एम्स के लिए मंजूरी दी थी। उससे पहले दरभंगा डीएमसीएच को पूरा सर्वे करने के बाद भारत सरकार की टीम ने डीएमसीएच परिसर को ही डेवलप कर एम्स बनाने की दिशा में कदम रखा, क्योंकि DMCH के पास में जमीन है और यह चारों तरफ से सुविधाजनक स्थान पर है। दरभंगा जंक्शन हिंदुस्तान के लगभग सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यह सब बातें इनको पता नहीं है और राजनीति करने में लगे हुए हैं। उनको जानकारी है नहीं किसी चीज की और गीदड़ के जैसे बोलने लगते हैं। जैसे उनका कोई एक नेता कहता है हुआं-हुआं तो सभी पीछे से हुआं-हुआं करने लगते हैं।
‘डीएमसीएच की जमीन पर बड़े लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है’
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि DMCH की जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है, वे बड़े लोग हैं और उनका संबंध राजनीतिक नेताओं से है। कौन दल के नेता है या नहीं है यह भगवान जानें। वहीं, दूसरी तरफ जो माले ग्रुप है, उसने उस समय जमीन पर अतिक्रमण करवाने वाले में कुछ झुग्गी-झोपड़ी गरीब को बनवाकर बाकी कुछ महल भी बना लिया। अगर DMCH की यह जमीन उत्तर प्रदेश में होती तो योगी ने कब का न बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दी होती और यहां पर एम्स बनवाकर तैयार करके चलवा दिया होता।
पीएम मोदी के बयान से गरमाया मामला
दरअसल, दरभंगा एम्स के इस मामले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद तूल पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में बने एम्स के साथ दरभंगा एम्स के बन जाने की भी बात कह दी। इसके बाद तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा ने प्रधानमंत्री के बयान पर उन्हें सफेद झूठ बोलने वाला बताया। इसके बाद अलग-अलग नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान आने लगे। इसी बीच हुकुमदेव यादव ने बिहार की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
[ad_2]
Source link