[ad_1]

Firozabad: गीता की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र के दरिगपुर गांव की है। गांव निवासी गीता (27) पत्नी सुनीत कुमार ने बीती रात फांसी लगा ली। परिजन को जब तक इसकी जानकारी हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष दन्नाहार, मैनपुरी निवासी लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। मृतका के भाई उमेश ने अतिरिक्त दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि मायके पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link