Delhi: एमसीडी में तीन अतिरिक्त उपायुक्त और 19 अफसरों की नियुक्ति को मंजूरी, सरकार की लिस्ट पर एलजी की मुहर

[ad_1]

वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।

वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

दिल्ली नगर निगम (MCD) में तीन अतिरिक्त उपायुक्त और 19 प्रशासनिक अफसरों की नियुक्ति को एलजी वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की ओर से इन अफसरों की सूची एलजी को भेजी गई थी। हालांकि इन अफसरों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। 

एलजी वीके सक्सेना ने जिन पदों के लिए मंजूरी दी है, उनमें अतिरिक्त उपायुक्त, संयुक्त निर्धारक और कलेक्टर (ADC/ज्वॉइंट A&C) और 19 प्रशासनिक अधिकारी, सहायक निर्धारक व कलेक्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…Delhi : दिल्ली के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी, सुशासन की उम्मीद

इससे तीन दिन पहले भी एलजी ने सभी 22 सब रजिस्ट्रार (एसआर) पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी थी। खास बात यह  है कि सभी सब रजिस्ट्रार के पद महिला अफसरों से भरे गए हैं। दिल्ली के एसआर कार्यालयों से संपत्ति की बिक्री, खरीद, पट्टे पर देने या पंजीकरण, बिक्री विलेख, शेयर प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित तमाम दस्तावेजों के सत्यापन सहित कई और सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *