[ad_1]

तहसीन पूनावाला की गाड़ी उठा ले गई पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला की गाड़ी को पुलिस के द्वारा घर से उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पूनावाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में क्रैन से गाड़ी खींच कर ले जा रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में पूनावाला पुलिस अधिकारी से जवाब मांग रहे हैं और स्क्रैप कमीशन का आरोप लगा रहे हैं।
This is how the car in which CINDY died & was in my parking INSIDE my gated colony was smashed and taken! When I stopped the tow truck on the road (my car was in my colony )and saw the car, my heart broke ! Is this not stealing ? @DelhiPolice @CPDelhi @CMODelhi @ArvindKejriwal https://t.co/e86grSgPFu pic.twitter.com/iLZ8ZDuVkV
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) July 4, 2023
तहसीन पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे पास एक 15 साल पुरानी कार है। मेरा कुत्ता कोको मर गया। ये कार मेरी निजी पार्किंग में ढकी हुई खड़ी थी। कभी चलाई नहीं। इसकी बैटरी निकाल कर रखी गई। दिल्ली परिवहन विभाग ने दो ट्रक वालों के साथ मिलकर खिड़कियां तोड़ दीं और मेरी कार को मेरी पार्किंग से उठाकर ले गए।
This was the transportation officer roaming with the scrapper, who entered a gated colony and smashed my car windows and towed it. The reason they smash the car is so that -the guy is forced to scrap the car & the scrapper makes money ! See the video pic.twitter.com/5lIivczxuh
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) July 4, 2023
एक अन्य ट्वीट में लिखा कि कार को गेटेड कॉलोनी से दूर ले जाने के लिए गो ग्रीन ईएलवी हैंडलर्स नाम की एक प्राइवेट एजेंसी क्रैन लेकर आई। हमारा कुत्ता इस कार में मर गया। कार को कवर करके कॉलोनी के अंदर मेरी पार्किंग में रखा गया था। पुलिस अधिकारी से बहस के दौरान पूनावाला ने कहा कि मैं भी जानता हूं और आप भी स्क्रैप कमीशन मिलता है।
[ad_2]
Source link