Delhi: शौचालय में 50 लीटर तेजाब मिला, निगम को नोटिस जारी, मालीवाल बोलीं- अधिकारियों पर हो कार्रवाई

[ad_1]

50 liters of acid found in toilet in delhi

स्वाति मालीवाल
– फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित शिकायतें मिलने के कारण बृहस्पतिवार रात निरीक्षण किया।  इस दौरान आयोग की टीम को जीबी पंत अस्पताल के गेट नंबर आठ के सामने शौचालय में 50 लीटर तेजाब मिला। साथ ही, शौचालय के इस्तेमाल पर 10 रुपये वसूलने का मामला सामने आया। आयोग की टीम ने पुलिस बुलाकर तेजाब जब्त कराया और निगम को नोटिस जारी किया।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शौचालयों की सफाई के लिए तेजाब के इस्तेमाल के कारणों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई के बारे में पूछा है। इसके अलावा निगम से  तेजाब के इस्तेमाल के खिलाफ जारी दिशा-निर्देशों और तेजाब के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं, तेजाब खरीदने के बिल भी मांगे हैं। इसके अलावा आयोग ने 10 रुपये का शुल्क लेने का कारण भी पूछा है। अधिकारियों को 11 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

सफाई के लिए तेजाब का इस्तेमाल अस्वीकार्य और शर्मनाक, अधिकारियों पर हो कार्रवाई : मालीवाल

मालीवाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर सार्वजनिक शौचालयों में सफाई के लिए तेजाब का इस्तेमाल अस्वीकार्य और शर्मनाक है। शौचालयों में सफाई के लिए तेजाब को बढ़ावा देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, शौचालय का उपयोग करने के लिए कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं होना चाहिए। सभी शौचालय हर समय चालू रहें और यदि कोई शौचालय काम नहीं कर रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार जवाब दे, निगम पर हो कार्रवाई : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने निगम मुख्यालय से मात्र 200 गज की दूरी पर स्थित शौचालय पर तेजाब मिलने पर एमसीडी व दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद तेजाब की बिक्री पर दिल्ली सरकार जवाब दे और महिला आयोग इस मामले में निगम पर कार्रवाई कर भारी राशि का जुर्माना करे। भाजपा पार्षद योगिता सिंह, कमलजीत सहरावत, रेखा गुप्ता व शिखा राय ने संयुक्त बयान में कहा कि तेजाब के बरामद होने पर मेयर महिलाओं के प्रति जवाबदेह हैं। वहीं, बड़ी मात्रा में तेजाब मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का रवैया ढुलमुल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *