Delhi News: अभी बंद नहीं होंगे पुरानी दिल्ली के बाजार

[ad_1]

नई दिल्ली। खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना का पानी रिंग रोड और आईटीओ तक पहुंच गया है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में पुरानी दिल्ली और यमुना किनारे बसे बाजारों में दहशत का माहौल है। मार्केट बंद करने को लेकर कई तरह की चर्चा और अफवाह फैल रही है। इसे लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि अभी कोई बाजार बंद नहीं होगा, सभी मार्केट एसोसिएशन और व्यापारी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर लगातार घट रहा है, ऐसे में व्यापारी प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से कारोबार को नुकसान हो रहा है। दिल्ली के बाहर से कारोबारियों ने आना बंद कर दिया है। ब्यूरो

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *