Kalka Shimla NH: शनिवार सुबह तक बंद रहेगा कालका-शिमला हाईवे, मलबा हटाने का चलेगा कार्य

[ad_1]

Kalka-Shimla nh will remain closed till 04 am on Saturday, work will be done to remove debris

वैकल्पिक यातायात योजना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 कालका-शिमला नेशनल हाईवे परवाणू से कुमारहट्टी तक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार रात बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे पर तंबूमोड़ और कुमारहट्टी पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे को हटाया जाएगा। शुक्रवार रात 9:00 बजे से शनिवार सुबह 4:00 बजे हाईवे बंद रहेगा।  इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।

परवाणू से सोलन आने वाले वाहनों को परवाणू-जंगेषु-कसौली-धर्मपुर भेजा जाएगा। इस मार्ग पर छोटे वाहन जाएंगे। जबकि शिमला से आने वाले वाहनों को कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *