[ad_1]
कई इलाकों में लोगाें ने टैंकर मंगवाकर भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जलबोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र बाढ़ का पानी घुसने से शुक्रवार को नहीं चल सके। इस कारण इन संंयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अनेक इलाकों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कई इलाकों के लोगों ने पेयजल संकट से पार पाने के लिए जल बोर्ड से टैंकर मंगवाए।
राजधानी में शुक्रवार को मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, गांधी सदन, गोल मार्केट, अशोक रोड, जय सिंह रोड, कनॉट प्लेस, बंगाली मार्केट, शंकर मार्केट, बाराखंभा रोड, तिलक मार्ग, आरपी रोड, फिरोजशाह रोड, सिकंदरा रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, जनपथ, विनय मार्ग, सत्य मार्ग साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू, सरोजिनी नगर, तुगलक रोड, तीन मूर्ति लेन, अकबर रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, मदर टेरेसा रोड, पृथ्वी राज रोड, राजेश पायलट मार्ग, के मेनन मार्ग, मान सिंह रोड, मौलाना आजाद रोड, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, दिल्ली गेट, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, जहांगीरपुरी आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं आई।
मुखर्जी नगर निवासी दीपचंद ने बताया कि उनके घर पर शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति नहीं आई। इस कारण उन्होंने पीने का पानी खरीदा, जबकि घरेलू उपयोग के लिए उनकी सोसाइटी के लोगों ने जल बोर्ड से मंगाए गए टैंकर से पानी भरा, वहींं तिमारपुर में रह रहे रामप्रसाद के अनुसार, उनके यहांं भी पानी नहीं आया। सिविल लाइन निवासी राहुल शर्मा के अनुसार, उनके यहांं पानी नहीं आने पर उन्होंने टैंकर मंगाया। जगतपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के महंत दीनबंध शास्त्री ने बताया कि उनके यहां दो दिन से पानी नहीं आ रहा है।
[ad_2]
Source link