Delhi News: पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

[ad_1]

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में शुक्रवार देर रात आपसी रंजिश में पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

घायल की पहचान मुकुंदपुर सी ब्लॉक निवासी रोहित पाठक के रूप में हुई है। वह वजीरपुर इलाके में पिता के साथ पान की दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात अस्पताल से युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को रोहित का भाई राहुल मिला, जिसने बताया कि रात 11 बजे दोनों भाई घर की ओर आ रहे थे। पड़ोस में रहने वाला आवेश उसका दोस्त राहुल पंडित और एक अन्य युवक मिला। आवेश उसके भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। इस दौरान आवेश ने पिस्टल निकालकर रोहित को गोली मार दी। परिवार वालों की मदद से रोहित को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली रोहित के शरीर के अंदर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आवेश को गिरफ्तार कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *