Dev Deepawali 2023: काशी में लेजर शो के जरिये होगी शिव की स्तुति, काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार बनेगा साक्षी

[ad_1]

Dev Deepawali 2023 Shiva Stuti through laser show in varanasi  Ganga gate of Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देव दीपावली पर गंगा घाट जहां दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे, वहीं गंगा द्वार पर लेजर शो के जरिये शिव स्तुति होगी। वहीं, इस देव दीपावली पर अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि का अक्स भी देखने को मिलेगा। पर्यटकों के लिए ये लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा। बृहस्पतिवार को लेजर शो का ट्रायल किया गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि लेजर शो के जरिये काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव के साथ उसकी विकास यात्रा को भी दशाZया गया है। शिव स्तोत्र और मानस के प्रसंग भी लेजर शो में देखने को मिलेंगे। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि देव दीपावली पर सभी चौरासी घाटों की सजावट होगी। फसाड लाइट के अलावा घाट को रंग बिरंगे झालरों से सजाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *