[ad_1]

बिजली
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। इसके लिए पूर्वांचल डिस्काॅम ने 13 हजार 568 करोड़ रुपये की वृहद कार्ययोजना तैयार की है। योजना के क्रियान्वयन के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम अगले तीन वर्षों में 100 फीसदी कटौती मुक्त क्षेत्र होगा। पूर्वांचल डिस्कॉम के 21 जिलों में न तो अनावश्यक कटौती होगी और न ही लो वोल्टेज की समस्या आएगी। आधुनिकीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही काम शुरू होगा।
योजना के अनुसार पूर्वांचल में 236 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 20 वर्ष से अधिक पुराने 33 और 11 केवीए की लाइनों के कंडक्टर बदले जाएंगे। 335 ओवरलोडेड उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि होगी। 33 और 11 केवीए का लाइनों का आवश्यकतानुसार विभाजन किया जाएगा। इसके लिए नई लाइनें बनाई जाएंगी।
21 जिलों में 41 हजार नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। यही नहीं पूर्वांचल डिस्कॉम अपनी पूरी संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग करेगा। गर्मी के दिनों में बढ़ने वाली ओवरलोडिंग समस्या को खत्म करने के लिए कैपेसिटर बैंक लगाए जाएंगे। इस महीने ही इस वृहद आधुनिकीकरण प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।
[ad_2]
Source link