चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में भूचाल

बिहार में जेडीयू -आरजेडी गठबंधन के साथ मिलकर सत्ता में आई कांग्रेस को एक बार फिर गुजरात ने बड़ी टेंशन दी है। पार्टी के दो बड़े नेताओं के साथ छोड़ने के बाद अब सौराष्ट्र इलाके कांग्रेस में भूचाल आ गया है। यहां काम से कम आधा दर्जन विधायक पार्टी से नाराज है और किसी भी वक्त इस्तीफ़े दे सकते है। हालाँकि ,सौराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रामकिशन ओझा ने नाराजगी को स्वीकार करते हुए कहा है कि यह अंदरूनी मामला है और जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। ओझा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक ,अंबरीश डेर ,चिराग कलगारिया ,ललित वसोया ,विमल चुडासमा ,बाबूभाई वाजा और हर्षद रिबाड़िया नाराज है। बताया जा रहा है कि इन्होने पार्टी को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है और ये ‘हाथ’छोड़ने का मन बना चुके है। कांग्रेस के लिए यह झटका इसलिए बड़ा है क्योकि हाल ही में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं राजू परमार और नरेश रावल ने इस्तीफे दे दिया है। दोनों इसी महीने 17 तारीख को भाजपा में शामिल होने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *