बिहार की राजनितिक हलचल में ED-CBI की चर्चा तेज

बिहार में भाजपा सरकार से बाहर हो गयी है. जदयू ने पार्टी को एनडीए से अलग करके महागठबंधन के साथ सरकार बना लिया. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं जबकि उपमुख्यमंत्री फिर एकबार लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव बने हैं. वहीं भाजपा सूबे में सरकार से बाहर हुई तो धरना प्रदर्शन किया. जदयू व राजद पर आरोपों की बौछार कर दी. इस बीच बिहार में अब ईडी और सीबीआई की चर्चा तेज हो गयी है.
ललन सिंह ने ईडी-सीबीआई रेड पर कहा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आरोप है कि बिहार में सरकार बनने की आहट से ही सीबीआइ और ईडी का रेड पड़ना शुरू हो गया है. ललन सिंह ने कहा कि इससे कोई डरने वाला नहीं है. हमलोग कोई कंपनी नहीं चलाते हैं बल्कि आय का श्रोत वेतन और किराया है. बताते चलें कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद भाजपा सांसद सुशील मोदी ने ये दावा किया है कि तेजस्वी यादव जेल जाएंगे. बिहार में मचे सियासी भूचाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में राजनीतिक संकट पैदा किया जा रहा था. तख्ता पलटने की साजिश हो रही थी लेकिन उनकी सत्ता बिहार में ही चली गयी. अब ईडी-सीबीआई की जो कार्रवाई अभी तक झारखंड-छत्तीसगढ़ में होती थी वो बिहार शिफ्ट करेगी. इससे दोनों राज्यों को कुछ राहत मिलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *