पटना में एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ हुई नारेबाजी

बिहार में चल रही सियासी हलचल को कवर करने तमाम मीडिया चैनल वहां पहुंचे थे। आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप भी रिपोर्टिंग कर रही थी, इस दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।
कांग्रेस नेता ने कही ऐसी बात
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘सरकार के स्टार एंकरों के सड़कों पर उतरते ही ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है, ये बात चैनलों को अब विचार करने की जरूरत है। लोकतंत्र के लिए ऐसी तस्वीरें शुभ नहीं है।’ कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर लोगों ने उन पर जमकर हमला बोला है।बीजेपी नेता दिनेश चौधरी ने कमेंट किया कि क्या बात है। ये है कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र, तो केवल प्रियंका गांधी वाड्रा में इंदिरा और मैडम सोनिया में वीर नारी दिखती हैं, बाकी महिलाएं इनके लिए सिर्फ मोहरा हैं। इतना भी गिर जाना ठीक नहीं है। पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने कमेंट किया कि आपके द्वारा कोरोना काल में किए कार्यों से जो सम्मान आपने कमाया उसे इस हल्केपन से ख़त्म मत कीजिए। बाक़ी अगर आपने दिनभर अंजना ओम कश्यप को सुना होता तो शायद इस तरह की पोस्ट करने से बचते। आपकी पार्टी में भी शीर्ष पदों पर कई महिला नेता हैं, कृपया ऐसे हल्के और छिछले ट्रेंड से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *