Etah: शादी के 11 महीने बाद पति पहुंचा जेल, खुद को बताया था फौजी; सामने आई ये सच्चाई

[ad_1]

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फौजी बताकर एक युवक ने शादी कर ली। महिला को बाद में पता लगा कि वह नौकरी नहीं लोगों से ठगी करता है। इस पर मध्यस्थ सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यहां का है मामला

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी मनोज कुमार ने पुत्री अंजली की शादी 23 जनवरी 2022 को अंकुर राघव निवासी कुंवरपुर थाना पहासू बुलंदशहर के साथ की थी। आरोप है कि शादी की मध्यस्थता करू निवासी अढ़ापुरा थाना पिलुआ और आदित्य कुमार निवासी कुंवरपुर ने की। लड़के की सेना में नौकरी बताई। 20 लाख रुपये में शादी तय हुई थी। आरोप है कि मध्यस्थ सहित दूल्हा, ससुर सुखवीर सिंह, सास रेखा, ननद देवी, चचिया ससुर महाराज सिंह व सोमवीर सिंह ने धोखाधड़ी करके शादी करा दी।

ये भी पढ़ें – शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पति और बेटों के सामने मारी गोली, वजह थी कुछ ऐसी…; दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *