IPL 2023: जौनपुर में सट्टेबाजी के अड्डे से सरगना समेत सात गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े हैं तार

[ad_1]

IPL 2023 Seven arrested including kingpin from betting base in Jaunpur

पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए जौनपुर पुलिस ने अशोक टॉकीज के मैदान में सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई रईसजादे हैं। उनके कब्जे से रजिस्टर, पर्ची, 11 मोबाइल, नकद व दो लग्जरी वाहन बरामद हुए। इस सट्टाबाजी गिरोह के तार दूसरे राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

इस वर्ष आईपीएल शुरू होने के बाद लगातार बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी की जानकारी पुलिस को मिल रही थी।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। कोई इसमें रुपये जीत रहा है तो कोई हार भी रहा है। फिर भी लोगों पर इसका नशा चढ़ा है कि हारने के बाद भी लोग दांव लगाना नहीं छोड़ रहे हैं। 

मोबाइल वॉलेट से पैसों का हेरफेर

बुधवार को जौनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, चौकी प्रभारी, सिपाही अरविंद कुमार यादव, आफताब आलम, तारकेश्वर राय को मुखबिर से आईपीएल में सट्टेबाजी की सूचना मिली। जानकारी मिली कि कुछ लोग अशोक टॉकीज मैदान में सट्टा लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *