[ad_1]

अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत की डेढ़ की संपत्ति कुर्क
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर लगातार प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने मुहम्मदाबाद स्थित डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। इस जमीन पर पेट्रोल पंप का संचालन हो रहा था। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई से समर्थकों एवं अन्य लोगों में खलबली है।
पुलिस के मुताबिक आईएस-191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी ने अपने अपराध में सहयोगी/ पारिवारिक सदस्य अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से यह अचल संपत्ति अर्जित की थी। गैंगस्टर मामले में सजाएफ्ता पूर्व सांसद अफजाल अंसारी गुरुवार शाम ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।
ये भी पढ़ें: ‘सरकार कर रही साजिश, मैं डरने वाला नहीं’, जमानत पर जेल से बाहर आते ही अफजाल अंसारी ने भरी हुंकार
गाजीपुर के एसपी ने बताया कि अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफिया के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद की आख्या पर डीएम ने धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी अधिनियम 1986 के तहत कुर्की का आदेश दिया था। जिसके आधार पर मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है।
[ad_2]
Source link