Ghosi By Election: मतदान से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर आरोप, सपा प्रत्याशी के बेटे पर कह दी ये बात

[ad_1]

Ghosi By Election: Deputy CM Brajesh Pathak's allegation on SP before voting, said this on SP candidate's son

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। बोले-घोसी उपचुनाव में सपा बेईमानी पर उतारू है। घोसी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रिश्तेदार ने चौकी इंचार्ज को धमकाया है। शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा गुंडई ,अराजकता पर उतर आई है। निर्वाचन आयोग से हम आज शिकायत करेंगे कि चुनाव प्रभावित कर सकती है सपा। सपा के डीएनए में अराजकता है,किसी भी वक्त वायलेंस करा सकती है।

यह भी पढ़ें- Varanasi: 300 साल पुरानी परंपरा निभाते हैं पूर्वांचल के किसान, बाबा विश्वनाथ का करते हैं जलाभिषेक,पढ़ें ये खबर

सपा की बूथ लूटने की तैयारी है।  कोपा गंज थाने में सिपाही की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। कल रात में सूचना मिली की गाड़ी में पैसा लेकर चुनाव प्रभावित करने के लिए सपा के लोग घूम रहे हैं। एक ऑडियो भी मिला है जो सपा प्रत्याशी के ब्लॉक प्रमुख बेटे का है।

किस तरह से पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं वो। मेरी आयोग से मांग है कि सपा घोसी का चुनाव हार रही है इसलिए ऐसे गुंडे,माफियाओं (शिवपाल सिंह यादव ) को वहां से बाहर कर देना चाहिए। इनके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। हमारा बीजेपी का डेलिगेशन आज आयोग के दफ्तर जायेगा और शिकायत दर्ज कराएगा। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या का आरोप है। इसके साथ ही अन्य दो लोगों की हत्या का भी आरोप भी है। घोसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *