Meerut: युवती के डूबने का नाटक निकला झूठा, रात भर पगडंडी पर चलकर प्रेमी के पास, गंगनहर में तलाश कर थक गई पुलिस

[ad_1]

Meerut:police got tired searching in Ganganahar,girl reaches to her lover by walking on the footpath all night

पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेरठ से सटे हस्तिनापुर में शुक्रवार को खीमीपुरा से गायब युवती को मध्य गंग नहर में डूबने की आशंका से पुलिस और परिजन दो दिनों से तलाश कर रहे थे लेकिन शनिवार शाम को इस मामले में एक अजीबोगरीब खुलासा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। 

कस्बे के खीमीपुरा गांव निवासी एक युवती शुक्रवार को घर से सिलाई करवाने की बात कह कर निकली थी। जिसके बाद उसने नहर में कूदने का नाटक रच अपने प्रेमी के पास जा पहुंची। प्रेमी ने इसकी सूचना अपने घर पर दी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। शाम के समय पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची, जहां युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस दोनों के परिजनों को समझाने में लगी है।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: झूठी शान की खातिर 18 साल हत्या के लिए इंतजार करता रहा मामा, पहले जीजा-बहन फिर भांजे को दी मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *