Gorakhpur Nikay Chunav Result Live: गोरखपुर खिल रहा कमल, जानिए कौन, कहां से जीत रहा

[ad_1]

03:23 PM, 13-May-2023

देवरिया में पिछड़ी भाजपा

नव सृजित नगर पंचायत में सुबह से ही बढ़त बनाने के बाद भाजपा पांचवें राउंड में सपा से पिछड़ गई है। सपा को 4518 और भाजपा को 4444 मत मिले हैं। वहीं नव सृजित मदनपुर में भी सपा आगे है। वहीं तरकुलवा में भाजपा आगे है।

03:13 PM, 13-May-2023

देवरिया में कमल से आगे चल रहा है रिक्शा

देवरिया जनपद की 17 नगर निकायों की मतगणना का काम जारी है। सुबह से ही रुझानों में देवरिया नगर पलिका में भाजपा के बागी अमित मोदनवाल की पत्नी निर्दल उम्मीदवार शिल्पी मोदनवाल भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह पर बढ़त बनाए हुए हैं। शिल्पी को 12462 जबकि अलका को 11518 मत मिले हैं। सपा की इंदु देवी 9213 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: देवरिया में कमल से आगे चल रहा है रिक्शा, जानिए कौन कहां से आगे

 

02:56 PM, 13-May-2023

जानिउ गोरखपुर के वार्डों का हाल

गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान के बाद आज उनके परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यह चुनाव कई पार्टियों के लिए बड़ी सीख साबित हो रही है। गोरखपुर में जहां भाजपा, सपा, बसपा के साथ निर्दल प्रत्याशियों को जनता ने खूब मतदान किए हैं। वहीं गोरखपुर शहर के जाफरा बाजार में 27 साल बाद भाजपा ने चुनाव जीता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए गोरखपुर के वार्डों में किसे मिली जीत

02:27 PM, 13-May-2023

दोपहर दो बजे तक का अपडेट

02:07 PM, 13-May-2023

बस्ती में दुबौलिया के एसएचओ ने पत्रकारों से किया दुर्व्यवहार

बस्ती जिले में हर्रैया के नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही नगर पंचायत कप्तानगंज की मतगणना के दौरान पुलिस से पत्रकारों की झड़प हो गई। एसएचओ दुबौलिया विनय कुमार पाठक ने कवरेज कर रहे पत्रकारों की मोबाइल छीन लिए, जिसके बाद पत्रकार भड़क गए।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज के एक वार्ड के 26 मतों की गड्डी बदल जाने को लेकर प्रत्याशी के अभिकर्ताओं में नोकझोंक हो रही थी। इस दौरान कुछ पत्रकार उसकी वीडियो बनाने लगे। यह देख एसएचओ ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया। एसएचओ ने गलतफहमी में ऐसा होना कहकर बचाव किया।

कहा कि काउंटर पर झगड़ रहे अभिकर्ताओं को हटाने वह पहुंचे तो कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे। उन्हें हटाने के दौरान उनका और मेरा मोबाइल गिर गया। वह लोग आईकार्ड/ मतगणना पास भी नहीं लगाए थे। जिससे गलतफहमी हुई। वहीं पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय, राजेश सिंह विशेन, अमित श्रीवास्तव आदि का कहना है कि एसएचओ सबको व्यक्तिगत पहचानते हैं। बावजूद इसके उन्होंने दुर्व्यवहार किया और कवरेज में हस्तक्षेप किया।

02:02 PM, 13-May-2023

बस्ती नगर पंचायत सीट पर सपा की बढ़त कायम

बस्ती नगर पालिका परिषद सीट के अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार नेहा वर्मा को सबसे अधिक 10150 वोट मिले। भाजपा की सीमा खरे को 6737 और निर्दल नेहा शुक्ला को 682 मत मिले हैं।

यहां पूरी खबर पढ़ें: बस्ती नगर पंचायत सीट पर सपा की बढ़त कायम, भाजपा शुरू से है पीछे

 

01:56 PM, 13-May-2023

जानिए यूपी निकाय चुनाव के नतीजे, किसका पलड़ा भारी ?

01:43 PM, 13-May-2023

गोरखपुर में बसपा के भी बढ़ें कदम

गोरखपुर के वार्ड नंबर 73 निर्दल प्रत्याशी सौरभ विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 78 भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार त्रिपाठी, वार्ड 43 भाजपा ज्ञानती देवी, वार्ड नंबर 72 भाजपा देवेन्द्र गौड़ और पिंटू, वार्ड नंबर 52 भाजपा मनू जायसवाल, वार्ड नंबर 31 भाजपा निर्मला देवी, वार्ड नंबर 78 से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी 1245 वोट से जीते हैं।

वहीं वार्ड नंबर 35 जंगल सलीग्राम सरिता यादव निर्दल, वार्ड नंबर 46 भाजपा से आशा श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 51 बसपा प्रत्याशी प्रीतम निषाद विजेता रहीं।

01:37 PM, 13-May-2023

गोरखपुर में BJP की जीत पर जश्न का माहौल

01:31 PM, 13-May-2023

सिद्धार्थनगर में निर्दल का दबदबा


सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना में अध्यक्ष पद के छह सीट पर भाजपा, चार सीट निर्दल एवं एक सीट पर बसपा प्रत्याशी आगे है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में निर्दल प्रत्याशी संजू सिंह आगे हैं, हालांकि भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव से मात्र आठ वोट की बढ़त है। वहीं दूसरी नगर पालिका परिषद बांसी में भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से एक हजार से अधिक वोट से आगे है।

यहां पढ़ें पूरी खबर:  छह सीट पर भाजपा, अन्य पर निर्दल का दबदबा

01:05 PM, 13-May-2023

जाफराबाद में 27 साल बाद जीती भाजपा

गोरखपुर वार्ड नंबर 24 में भाजपा से हीरमती, वार्ड नंबर 77 भाजपा प्रत्याशी अवधेश अग्रहरी, वार्ड नंबर 59 से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक शर्मा विजयी हुए हैं। यहां  जाफरा बाजार में 27 साल बाद भाजपा ने चुनाव जीता है।

12:58 PM, 13-May-2023

कुशीनगर में सपा आगे

रामकोला में भाजपा 3129 और सपा 3374

हाटा नगर पालिका प्रथम चरण

बसपा के धर्मराज- 4034

भाजपा के राजू- 4932

सपा के रामानंद- 6067

 

12:57 PM, 13-May-2023

बस्ती नगर पालिका पहला राउंड

सपा नेहा वर्मा 5441

भाजपा सीमा खरे 3393

बसपा प्रीति त्रिपाठी 572

आप विनीता 133

कांग्रेस शबिहा खातून 404

बबिता 39

अमृता 45

निर्दल नेहा शुक्ला 682

जाफरुनिया 6

राजेश्वरी 15

रोशन जहाँ 40

शालू चौधरी राजपाल 73

सीमा गुप्ता 37

11311 वोटों की हो चुकी गिनती

 

12:57 PM, 13-May-2023

महराजगंज में सपा आगे

नगर पंचायत निचलौल दूसरा राउंड

समाजवादी शिवनाथ 3379

भाजपा दुर्गा अग्रहरी 1402

कांग्रेस विश्वनाथ 747

सपा प्रत्याशी ने दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1977 मातों से पछाड़ा

देवरिया में भाजपा पीछे

बैतालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष

भाजपा 2704

सपा 2074

बरहज में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा से अमरेंद्र गुप्त को 181, सपा के अनूप मद्धेशिया नो 210, बसपा के श्वेता जायसवाल को 1503, निर्दल तारा जायसवाल को 655, कांग्रेस के राधारमण को 10 वोट मिला है।

 

12:56 PM, 13-May-2023

कुशीनगर मतगणना का अपडेट

नगर पंचायत फ़ाज़िलनगर के प्रथम चक्र के मतगणना का अपडेट

पशुपतिनाथ -भाजपा-552

शत्रुमर्दन शाही -निर्दल -761

अवधेश सिंह -निर्दल -731

रहमत -सपा -471

खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दूसरे राउंड मतगणना में 349 मत से आगे है।

सपा 1610

भाजपा 1959

छितौनी नगरपंचायत पहले चक्र की मतगड़ना में भाजपा 168 मत से आगे है।

कुशीनगर नगरपालिका परिषद में 12 वार्डो की गिनती में बीजेपी को 3048 सपा को 1059 बसपा 1045 मत मिले हैं।

कप्तानगंज के प्रथम राऊंड में भाजपा सुशीला खेतान 1577,निर्दलीय उषा अग्रहरि 657

रामकोला में भाजपा 3129 और सपा 3374

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *