Hardoi: सड़क हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, कार सवार मां-बेटा घायल, चालक मौके से भागा

[ad_1]

Hardoi: Three including cousins died in road accident

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मारने के बाद एक बाइक में भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार वहीं रुक गई। घटना में मोपेड पर सवार चचेरे भाइयों और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटा मामूली रूप से घायल हुए। कार चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति रही।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शाहपुर बिहिगवां निवासी सर्वेश (40) दिव्यांग था। उसके चचेरे भाई अशाेक (22) की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दोनों मोपेड से बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकले थे। इसी दौरान जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रही कार ने गदाईपुर के पास मोपेड में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार ने सामने से बाइक पर आ रहे गदाईपुर निवासी नरेश (30) को भी टक्कर मार दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *