Hathras: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा इलाज

[ad_1]

young man consumed toxic substance

विषाक्त पदार्थ
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


युवक का परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी 29 वर्षीय युवक का 18 फरवरी की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। युवक ने जान देने की नीयत से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इसके बाद युवक की हालत में सुधार हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *