Hathras News: डीआरएम ने हाथरस जंक्शन स्टेशन का किया निरीक्षण, तकनीकी समस्याओं के बारे में जाना

[ad_1]

DRM inspected the track from Junction to Mendu Railway Station.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते डीआरएम हिमांशु बडोनी
– फोटो : संवाद

विस्तार


मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने 29 मार्च को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन से मेंडू रेलवे स्टेशन तक की रेलवे लाइन जोड़े जाने की व्यवस्था को देखा। ट्रैक डाले जाने को तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

डीआरएम हिमांशु बडोनी 29 मार्च सुबह लगभग 10 बजे अपने विशेष निरीक्षण यान से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे ट्रैक संख्या पांच व छह के बारे में जानकारी ली। हाथरस जंक्शन स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे के मेंड़ू रेलवे स्टेशन के ट्रैक को जोड़े जाने को लेकर अधिकारियों से बात की। यात्री सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी की। अपने लगभग 15 मिनट के निरीक्षण के बाद वे अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *