Hathras News: रैचल मिस व अभिजीत बने मिस्टर बागला कालेज, विदाई समारोह में आंखें हुईं नम

[ad_1]

Rachel became Miss and Abhijeet became Mr. Bagla College

रैचल मिस व अभिजीत मिस्टर बागला कालेज के साथ शिक्षकगण
– फोटो : स्वयं

विस्तार


हाथरस के पीसी बागला इंटर कालेज में 13 फरवरी को आयोजित हुए विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया। इस दौरान रैचल जस्टिस को मिस बागला कालेज व अभिजीत को मिस्टर बागला कालेज का खिताब हासिल हुआ।   

पीसी बागला इंटर कालेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य और लोक गीतों से समां बांध दिया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी यादों को ताजा किया। एक दूसरे को विदाई देते समय विद्यार्थियों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को अशाीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम में शर्मा गुट के मंडल अध्यक्ष डॉ0 दिलीप कुमार अमौरिया ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कड़ी मेहनत करने व अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने को प्रेरित किया। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ0 मनोज शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में समर्पण भाव से समाज की सेवा और बोर्ड परीक्षा में पूरी लगन से मेहनत करते हुए अच्छे परिणाम लाने का संदेश दिया। संजीव सेंगर, डॉ0 रामकुमार उपाध्याय, चंद्रवीर सिंह शाकिर, अली बसंत सिंह, प्रमोद कुमार, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *