[ad_1]

घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को गांव पैकीपुर में अराजकतत्वों ने आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बताया जाता है कि आक्रोशित भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एसडीएम ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
खलिहान की भूमि पर गांव की आरख बिरादरी के सदस्यों ने 22 जनवरी को श्री रामोत्सव को लेकर श्रीराम का झंडा लगाकर भंडारे का आयोजन किया था। सोमवार को आठ बजे गांव के दूसरी बिरादरी के लोगों ने उसी भूमि पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने आमने आ गए। इसी बीच पार्क में पहले स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
बरेली बवाल: अब तक 15 आरोपियों की पहचान… गिरफ्तारी एक की भी नहीं; तलाश में दबिश दे रही पुलिस
भगवान बुद्ध की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। दूसरे पक्ष से भी पत्थर फेंके गए। दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी की घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना के दौरान हेड कांस्टेबल आरिफ, गुलफाम को भी पत्थर लगे, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं।
[ad_2]
Source link