Hathras News: सड़क के गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों ने उसमें लगा दिए धान, ऐसा करने की यह रही वजह

[ad_1]

Demonstration by planting paddy in water filled on the road

जलभराव में धान की रोपाई करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस में सासनी-नानऊ मार्ग पर जलभराव के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर भरे पानी में धान रोपकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया, तो आंदोलन करेंगे।

सासनी क्षेत्र में कई सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सासनी-नानऊ मार्ग पर भरे पानी में धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार व भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।

लोगों ने कहा कि मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रितेश कुमार, डॉ. देव, शेरू पाठक, डीपी यादव, शैलेंद्र कुमार, ओंकार, अजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अरुण कुमार, शैलेंद्र कुमार व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *