Hathras News: 30 सितंबर के बाद प्रचलन से बाहर हो जाएगा 2000 का नोट, नहीं होंगे बैंकों में जमा

[ad_1]

Rs 2000 note will go out of circulation after September 30

दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट
– फोटो : social media

विस्तार


दो हजार रुपए का नोट 30 सितंबर के बाद चलन से पूरी तरह बाहर हो जाएगा। इसके बाद दो हजार के नोटों को बैंकों में जमा नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में अगर एक अक्तूबर को भी अगर किसे के पास दो हजार का नोट होगा, तो उसका कोई मोल नहीं होगा। 

दो हजार के नोट की कहानी का आज अंत हो जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय आंकड़ों में लगभग 95 फीसर दो हजार के नोट बैंकों तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अगर पांच फीसद नोट में से किसी के पास कोई नोट बाकी है, तो उसके सीधे तौर पर नुकसान होना तय है। नोट बंद होने की सूचना के बाद से ही लोगों ने अपनी अलमारियों, तिजोरियां ही नहीं बल्कि शादी विवाह में पहने जाने वाले कोट पेंट की जेबों को चेक करना शुरू कर दिया था। 

वहीं महिलाओं ने भी अपनी छुपी जगहों को भी चेक कर नोट खोजने शुरू कर दिए थे, लेकिन दीपावली से पहले नोट जमा करने की अंतिम तारीख के कारण लोगों को शक है कि वे कहीं नोट रखकर भूल तो नहीं गए। लोगों का कहना है कि अक्सर दीपावली की सफाई में छुपे हुए नोट मिल जाया करते हैं, अगर इस दीपावली दो हजार का नोट मिला तो नुकसान निश्चित है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *