[ad_1]

मारपीट करता युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी छोर स्थित बाबा बोद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे मुस्लिम युवक पूजन कर रहे श्रद्धालुओं पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सेवानिवृत्त कानूनगो सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। सेवानिवृत्त कानूनगो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरेटोला मोहल्ला निवासी मिलन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे भक्त मंदिर में पूजा कर रहे थे। उसी समय मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी जावेद हाथ में डंडा लेकर मंदिर परिसर में घुस आया। पूजन कर रहे भक्तों पर जान से मारने की नीयत से प्रहार करने लगा।
घटना में मिलन, घूरेटोला निवासी कैलाश व सेवानिवृत्त कानूनगो कृष्णकुमार तिवारी गंभीर घायल हो गए। वहीं मंदिर में मौजूद छह अन्य भक्तों को भी मामूली चोट आई। मंदिर परिसर में मौजूद पीएसी ने भक्तों के साथ आरोपित को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
[ad_2]
Source link