[ad_1]

रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि बुधवार के बाद बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आठ, नौ और दस नवंबर को प्रदेश में हल्की बारिश होगी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। रविवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध मे‘ पूर्वानुमान जारी किया है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सात नवंबर की रात्रि से प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
[ad_2]
Source link