[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि राजोरी-बुद्धल सड़क पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो से तीन लोगों के मरने की खबर है, जबकि अन्य वाहन सवारों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मामले को लेकर अभी आधिकारिक बयान नहीं मिला है। बचाव अभियान जारी है।
[ad_2]
Source link