Holi 2024: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों का दौरा किया, बेसन- खोया और मिठाई समेत 15 चीजों के नमूने लिए

[ad_1]

Moradabad: Food Safety Department team visited markets, took samples of gram flour and sweets

मुरादाबाद में सेंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मिलावट के शक में छापा मारकर बेसन, तेल, मिठाई सहित 15 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब में भेजा गया है। होली पर मिलावट को रोकने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने जांच अभियान चलाया है।

सहायक आयुक्त ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीमों का गठन किया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ठाकुरद्वारा के जटपुरा स्थित शकील अहमद के किराना स्टोर में छापा मारकर कचरी का नमूना एकत्र किया।

इसके अलावा रईस अहमद के किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया। तुमडिया कलां ठाकुरद्वारा स्थित हरीश कुमार चन्द्रा के किराना स्टोर से कचरी व सोयाबीन ऑयल के नमूनों को एकत्र किया। तुमड़िया कला के प्रदीप कुमार की दुकान से मूंगफली दाना, नमकीन व बेसन के नमूनों को लिया।

मासूमपुर स्थित असद की दुकान से दो खोया के नमूनों को लिया। इधर खुशहालपुर स्थित गणेश मिष्ठान भंडार से खोया, दूध की बर्फी के नमूनों को लिया। बुद्धि विहार मझोला रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से बेसन और सरसों तेल का नमूनों को लिया। मझोला स्थित राकेश कुमार के दूध भंडार एवं स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया।

कानून गोयान स्थित इरफान की दुकान से खोया और पनीर के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त ने बताया सभी नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह, पीके त्रिपाठी, एसएसडी सच्चन, अमिता जिज्ञासु, ज्योत्सना त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद, धर्मपाल सिंह, राजीव कुमार वर्मा, वीरेश पाल और मुकेश शामिल रहे।

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *