HPU Shimla: एचपीयू ने घोषित किए पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम

[ad_1]

HPU declared the result of semester exam of PG course

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की मार्च में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं में से कुछ कोर्स के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एलएलबी के पहले, तीसरे-चौथे सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी के चौथे सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री और फिजिक्स के पहले सेमेस्टर के अलावा एमएससी माइक्रो बायोलॉजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।

एम कॉम, एमए साइकोलॉजी, फिजिक्स का परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए आयोजित एमकॉम, एमए साइकोलॉजी और एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विभाग जल्द इन कोर्स के लिए काउंसलिंग की तिथि तय करेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *