Weather Update: कभी बारिश..तो कभी उमस से बढ़ी परेशानी, मौसम विभाग ने बताया कब झमाझम बरसेंगे बादल?

[ad_1]

Weather Update: Sunny in the morning, the weather changed from drizzle in the afternoon Movement of clouds con

वाराणसी का मौसम

वाराणसी में मानसून की रफ्तार थम गई है। बादलों की आवाजाही जारी रहने की वजह से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन अच्छी बारिश अगले सप्ताह से होने के आसार हैं।

हवा में नमी की वजह से बुधवार को धूप का असर कम रहा। शाम करीब पांच बजे कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। जबकि ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज पांडेय ने बताया कि मानसून थोड़ा कमजोर है। अगले सप्ताह से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *