HPU Shimla: बिना मेरिट बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, 73.48 विद्यार्थी उत्तीर्ण

[ad_1]

HPU Shimla declared BA final year Result 73.48 students passed

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल, मई में आयोजित स्नातक डिग्री कोर्स के बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बी कॉम और बीएससी अंतिम वर्ष के पूर्व में घोषित किए गए परिणाम की तरह इसको भी विवि ने बिना मेरिट के ही घोषित किया है। परीक्षा में कुल 18048 में से 73.48 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा परिणाम को छात्र अपने लॉग इन आईडी का प्रयोग करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

फिलहाल मेरिट जारी न होने से तीनों ही परिणाम का गजट नोटिफिकेशन नहीं हो पाया है। विवि की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीए अंतिम वर्ष के बहुत से छात्र-छात्राओं के अवार्ड और नाम, रोल नंबर आदि में कमियों के चलते पूरा परिणाम तैयार नहीं हो पाया है। बी कॉम, बीएससी और बीए कोर्स की मेरिट अलग से जारी की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बीए अंतिम वर्ष का परिणाम मंगलवार देर रात अपलोड कर दिया गया था, लेकिन संबंधित शाखाओं को इसकी बुधवार को भी कोई सूचना नहीं थी। बिना मेरिट के घोषित किए गए तीनों स्नातक डिग्री कोर्स के परिणाम के बाद विवि में लगातार अपने अटके परिणाम की पूछताछ करने के लिए शाखाओं में भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

एचपीयू की एमपीएड, एमए शारीरिक शिक्षा की 24 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमपीएड और एमए शारीरिक शिक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी। शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलोड कर दिया गया है।

बीटेक की एक परीक्षा की तिथि बदली

 विवि ने बीटेक की द्वितीय सत्र की 20 जुलाई का होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।  परीक्षा अब 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *