[ad_1]
स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या खतरे को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। आम लोगों के साथ ही वाहनों की आवाजाही पर निगरानी तेज कर दी गई है।
श्रीनगर में हेलीकॉप्टर और ड्रोन के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई गई है। स्वतंत्रता समारोहों के दौरान इंटरनेट सेवाएं निलंबित नहीं की जाएंगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट एसओजी कर्मियों ने अन्य सुरक्षा बलों के संग श्रीनगर शहर के केंद्र लाल चौक और घाटी के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र पर मोर्चा संभाल लिया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा, ‘हमने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चूंकि इस साल कई कार्यक्रमों की योजना है, इसलिए हम त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान करेंगे। ड्रोन, हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी।” उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल घंटा घर परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस के महानिरीक्षक फोर्स (सीआरपीएफ) श्रीनगर सेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी गई हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जमीनी स्तर पर सेना को अलर्ट कर दिया गया है। सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां भी कड़ी निगरानी रख रही हैं। स्थिति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। खुफिया एजेंसियां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। किसी को भी विफल करने के लिए प्रशासन खुफिया जानकारी इकट्ठा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा।
[ad_2]
Source link