Investors summit: विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होंगे टिंबरसैंण महादेव, एस्ट्रो टूरिज्म-एयर सफारी पर जोर

[ad_1]

Uttarakhand global investors summit Astro tourism and air safari will give a boost to tourism in Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म और एयर सफारी से पर्यटन को उड़ान मिलेगी। इस क्षेत्र में निवेश कर चुके निवेशकों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं बताया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, उत्तराखंड में योग, वेलनेस, हेली टूरिज्म, साहसिक पर्यटन में निवेश की काफी संभावनाएं है।

चमोली जिले के नीति घाटी में अमरनाथ की तर्ज की टिंबरसैंण महादेव में प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है। इस स्थान को विंटर डेस्टिनेशन के रूप में सरकार विकसित करेगी। निवेशक सम्मेलन में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सत्र में पर्यटन क्षमताओं के विकास, हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन विकास में नागरिक उड्डयन की भूमिका, एस्ट्रो पर्यटन में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की गई। पर्यटन मंत्री ने कहा, निवेशक सम्मेलन राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश सरकार आध्यात्मिक, एस्ट्रो, ईको, मेडिकल, धार्मिक, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

कहा, केदारनाथ, बदरीनाथ की तर्ज पर आदि कैलाश और ओम पर्वत के निकट गुंजी को शिवनगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में कॉर्बेट के सीताबनी में टोटल एनिमल किंगडम के रूप में विकसित करने की योजना है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। इससे यात्रा सुगम होगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *