IPL 2024 : दरभंगा के सुशांत और गोपालगंज के साकिब पर हुई धनवर्षा, इन टीमों ने दोनों को खरीदा; घर पर जश्न

[ad_1]

IPL Auction 2024: Darbhanga's Sushant Mishra and Gopalganj's Saqib Hussain will play in IPL, Gujarat, Kolkata

सुशांत मिश्रा (बाएं) और शाकिब हुसैन (दाएं)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के 16वें संस्करण में बिहार के दो युवाओं पर धनवर्षा हुई है। इनमें से एक हैं दरभंगा के सुशांत मिश्रा और दूसरे हैं गोपालगंज के शाकिब हुसैन। सुशांत को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा तो वहीं शाकिब को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने 20 लाख में खरीदा। दोनों के घर पर जश्न का माहौल हैं। परिजनों और जिले वासी इन्हें बधाई दे रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

दरभंगा के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के लहटा तुमौल पंचायत के तुमौल निवासी समीर कुमार मिश्रा और ममता मिश्रा के पुत्र सुशांत मिश्रा को अगले सीजन में आईपीएल के लिये गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। बतादें की सुशांत झाखण्ड से क्रिकेट खेला करता है। आईपीएल  में चयन से दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के लहटा तुमौल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीण मृत्युंजय मृणाल ने बताया कि सुशांत माता पिता का इकलौता संतान है। सुशांत के पिता समीर मिश्रा झारखंड में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। सुशांत के दादा कृष्णदेव मिश्रा व दादी किशोरी देवी आईपीएल में पोते के चयन होने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक पोता है। वह माता पिता के साथ ही झारखंड में रहकर पढ़ाई लिखाई करता है। उसे बचपन से क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इस वर्ष भी छठ के मौके पर अपने माता पिता के साथ वह गांव आया था। उसे उम्मीद थी इस वर्ष उसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है।

साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे

गोपालगंज के दरगाह मोहल्ला निवासी अली अहमद हुसैंन के बेटा साकिब हुसैन को आईपीएल में बड़ा मौका मिला है। आज दुबई में IPL ऑक्शन में साकिब हुसैन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए है, जिनके लिए बोली लगी। जिसमें शाहरूख खान की कोलकात्ता नाइट राइडर्स ने 20 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम के लिए खरीद लिया। साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके केकेआर में शामिल होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। बता दें कि साकिब का बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए ही था। और केकेआर ने 20 लख रुपए में ही खरीदा है।

देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था

फिलहाल साकिब बेंगलुरु से अपने घर पर आये हैं। और इसकी तैयारी बेंगलुरु में ही कर रहे थे। साकिब दाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलिंग के रूप में पहले से चयनित साकिब का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।साकिब ने बताया कि मिंज स्टेडियम में हुए देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। इसमें बॉलिंग के लिए चयन हुआ था। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ। इसके बाद अंडर 19 खेलने चंडीगढ़ गया। जिसमे हाइएस्ट विकेट टेकर थे। इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में शामिल हुआ। इसके बाद मुस्ताक अली ट्राफी खेलने का मौका मिला जिसमे लाइव प्रसारण हुआ था। लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर मुंबई, दिल्ली, आरसीबी चेन्नई से बुलावा आया। इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *