[ad_1]
इजराइल ने बनाया शरणार्थी शिविर को निशाना
गाजा की तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी घेराबंदी के बीच पहली बार फलस्तीनियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई, जहां बुधवार को दूसरे दिन भी इजरायली हवाई हमलों में एक शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया. फलस्तीन क्रॉसिंग अथॉरिटी के प्रवक्ता वईल अबू उमर के अनुसार, बिगड़ती परिस्थितियों के बीच, बुधवार दोपहर तक 110 विदेशी पासपोर्ट धारकों को गाजा से बाहर जाने की अनुमति दी गई. उमर के अनुसार, 335 विदेशी पासपोर्ट धारकों को ले जाने वाली छह बस बुधवार की दोपहर तक राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से मिस्र के लिए रवाना हुईं. प्राधिकरण ने कहा कि इस योजना के तहत 400 से अधिक विदेशी पासपोर्ट धारकों के मिस्र जाने की अनुमति दी गई थी.
[ad_2]
Source link