[ad_1]

आईटीआई मंडी पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम।
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए हाइड्रो सेक्टर में भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी विभाग ने जल ऊर्जा मित्र स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यहां पर प्रशिक्षण केंद्र चलाने की मंजूरी प्रदान की है। देशभर में आईटीआई मंडी को ही इसके लिए चयनित किया गया है। आईआईटी रुड़की ने देशभर के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई से ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड ए) मंडी ने भी आवेदन किया था। इस पर आईआईटी से निरीक्षण के लिए आई टीम ने संस्थान के दस्तावेज व अन्य सभी औपचारिकताओं को पूरा कर यहां के लघु हाइड्रो पावर प्लांट्स का भी निरीक्षण किया, जहां पर 50 प्रतिशत प्रशिक्षण होना है। प्रधानाचार्य (सीनियर स्केल) इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि पूरे देश में सभी आईटीआई में से केवल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी को ही इस प्रोग्राम को चलाने के लिए चयनित किया गया है।
600 घंटों का होगा शॉर्ट टर्म कोर्स
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह एक शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसकी अवधि 600 घंटे रहेगी। प्रोग्राम के तहत प्रदेश के सभी इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, फिटर व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड और ब्रांचेज में आईटीआई अथवा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पासआउट ट्रेनी को स्माल हाइड्रो पावर प्लांट टेक्निीशियन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी 50 प्रतिशत ट्रेनिंग स्माल हाइड्रो पावर प्लांट् में ही करवाई जाएगी। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य हाइड्रो पावर प्लांट्स के लिए कुशल टेक्नीशियन उपलब्ध करवाना है।
इन प्लांट्स से हुआ है एमओयू
इस प्रोग्राम को चलाने के लिए प्रदेश के चार लघु हाइड्रो पावर प्लांट्स मैसर्ज साड़ाबाई एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड दवाडा मंडी, मैसर्ज एफिनिटी इंजीनियर्स बालाबेहड़ ढालपुर कुल्लू, मैसर्ज श्री राम स्याल हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव न्यूली सब तहसील सैंज जिला कुल्लू और मैसर्ज बारागढ़ हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव प्रीणी तहसील मनाली जिला कुल्लू के साथ एमओयू भी साइन किए हैं।
[ad_2]
Source link