Jammu Chess Tournament: अतुल ने जीती रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, आरव ने हासिल किया दूसरा स्थान

[ad_1]

Atul won rapid chess competition in jammu

रैपिड शतरंज प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू में एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पूर्व स्टेट चेस चैंपियन अतुल कुमार गुप्ता सभी राउंड जीतकर विजेता रहे। युवा आरव गुप्ता ने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। आर्यन राज बाली तीसरे स्थान पर रहे। अमर उजाला की ओर से वीरवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर आयोजन नेक होटल में किया गया था।

पूर्व स्टेट चैंपियन एसपी शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ वेटरन का पुरस्कार जीता जबकि मनस्वी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ अंडर-15 की ट्रॉफी मिली। सृजनिका गुप्ता सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और विराज सिंह जम्वाल सर्वश्रेष्ठ अंडर-11 रहे। एजेकेसीए के अध्यक्ष बलदेव राज और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह जम्वाल ने विजेताओं के बीच 11500 रुपये और ट्रॉफियां वितरित कीं। मुख्य निर्णायक बिंदू पठानिया रहीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *